{{आरा समाचार}}रायपुर:दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन की तस्करी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वन विभाग और उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा. पिछले एक सप्ताह से आरोपियों को ट्रेस किया जा रहा था.
घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा
रायपुर रेंज प्रभारी, रेंजर दीपक तिवारी ने बताया कि मूखबिर से हमें सूचना मिली थी. 2 संदिग्ध व्यक्ति, जिंदा पैंगोलिन लेकर घूम रहे हैं और मार्केट में सौदा कर रहे हैं. वन विभाग और उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जिंदा पैंगोलिन बरामद कर लिया है.1
यह जिंदा पैंगोलिन दुर्लभ वन्य जीव श्रेणी में आता है. वन विभाग और उड़नदस्ता की टीम, पैंगोलिन खरीदने का बहाना बनाकर दोनों आरोपियों के पास पहुंची थी, जिसका सौदा 50 करोड़ रुपए में किया जा रहा था. भटगांव स्थित वॉल फोर्ट सिटी के पास एक झुग्गी झोपड़ी में आरोपियों ने जिंदा पैंगोलिन को रखा था.
उदंती टाइगर रिजर्व से पैंगोलिन की चोरी
आरोपी खोखन हलधर कांकेर जिले के पखांजूर का रहने वाला है. वहीं दूसरा आरोपी गोपाल बोपचे मध्य प्रदेश के बालाघाट का रहने वाला है. पूछताछ में आरोपियों ने वन विभाग और उड़ानदस्ता की संयुक्त टीम को बताया कि उन्होंने पैंगोलिन उदंती के जंगल से लाया है.
आरोपियों के खिलाफ वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत कार्यवाही की जा रही है. फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. जप्त पैंगोलिन को वापस उदंती के जंगलों में छोड़ने की बात कही जा रही है.















Leave a Reply