Deprecated: ltrim(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/araasamachar/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4496
"> नशे के कारोबार पर डीसीपी सेंट्रल जोन का कड़ा प्रहार – ARAA News
Advertisement

नशे के कारोबार पर डीसीपी सेंट्रल जोन का कड़ा प्रहार

समाचार शेयर करें

पुलिस से बचने सीसीटीवी व मोशन सेंसर से लैस गांजा पैकिंग हाइडआउट पर दबिश दो गिरफ्तार*
7.397 किलो गांजा समेत पैकिंग में प्रयुक्त भारी मात्रा में प्लास्टिक झिल्ली, इलेक्ट्रॉनिक तौल, मोशन सेंसर, वाई-फाई उपकरण जैसे अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद

डीसीपी सेंट्रल ज़ोन रायपुर के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा पैकिंग कर फुटकर बिक्री के लिए बनाए गए एक हाइडआउट पर दबिश दी गई तथा गांजा एवं उससे संबंधित सामग्री जप्त की गई।
दिनांक 23 और 24 फरवरी की दरम्यानी रात को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नेहरू नगर, नरैय्या तालाब क्षेत्र रायपुर में दो व्यक्ति गांजा की पुड़िया रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना को रोजनामचा में दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं वैधानिक निर्देश प्राप्त कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी गई।
मौके पर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनकी पहचान
(1) अब्दुल जाफर, पिता अब्दुल कादिर, उम्र 32 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, थाना सिटी कोतवाली रायपुर
(2) सुनील जगत, पिता लालू प्रसाद जगत, उम्र 28 वर्ष, निवासी सुदामा नगर, थाना टिकरापारा रायपुर
के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से फुटकर बिक्री हेतु रखी गई गांजा की पुड़िया एवं नगद राशि जप्त की गई। पूछताछ के दौरान प्राप्त मेमोरेंडम कथन के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा नेहरू नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में नाले के बाजू स्थित हाइडआउट पर दबिश दी गई, जहां से दो प्लास्टिक बोरियों में रखा कुल 07 किलो 397 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹85,000/- है, बरामद किया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा पुलिस से बचने के उद्देश्य से हाइडआउट के मुख्य प्रवेश द्वार पर मोशन सेंसर तथा आने-जाने वाले रास्तों पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। मौके से गांजा पैकिंग में प्रयुक्त भारी मात्रा में प्लास्टिक झिल्ली, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, वाई-फाई उपकरण एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री भी जप्त की गई।
कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के उप निरीक्षक जानकी शरण मरावी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक डोली नेताम, आरक्षक शिवराज बघेल, आरक्षक मुकेश सिंह एवं आरक्षक गिरधर प्रजापति की उल्लेखनीय भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस द्वारा इस प्रकरण में कार्रवाई को केवल फुटकर गांजा बिक्री करने वाले आरोपियों तक सीमित न रखते हुए, गांजा तस्करी से जुड़े बैकवर्ड लिंक एवं सप्लायर नेटवर्क की गंभीरता से विवेचना की जा रही है। नेटवर्क में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी शीघ्र वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(b), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें दिनांक 24.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!