Deprecated: ltrim(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/araasamachar/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4496
"> बिरगांव महाविद्यालय में वंदे मातरम गीत का सामूहिक गान – ARAA News
Advertisement

बिरगांव महाविद्यालय में वंदे मातरम गीत का सामूहिक गान

समाचार शेयर करें

आर समाचार रायपुर

आज दिनांक 15 जनवरी 2026 को शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय, बीरगांव, रायपुर में वंदे मातरम गान की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम गान का आयोजन प्राचार्य डॉ. प्रीति शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। संस्था प्रमुख डॉ. प्रीति शर्मा ने अपने उद्बोधन में वंदे मातरम गीत की रचना, रचनाकार तथा इससे संबंधित समस्त महत्वपूर्ण तिथियों और घटनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम गीत भारत की समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक शक्ति और साझा विरासत को दर्शाता है। यह गीत हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाता है और मातृभूमि की रक्षा एवं सेवा करने के कर्तव्य के लिए भी प्रेरित करता है।यह विभिन्न संस्कृतियों और धर्म के नागरिकों को एकता के सूत्र में बांधने,राष्ट्रीय गौरव और एक राष्ट्र की भावना को जागृत करता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित सांसद प्रतिनिधि श्री संजय तिवारी ने अपने उद्बोधन में आज के दिन की महत्ता पर चर्चा करते हुए वंदे मातरम को भारत की पहचान बताई। उन्होंने महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के छात्र आजाद सोनकर,बी.एस-सी तृतीय वर्ष ने वंदे मातरम संदेश का वाचन किया। समय 12:55 बजे महाविद्यालय की प्राचार्य, मुख्य अतिथि,समस्त प्राध्यापकगण, विद्यालय व महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम गीत का सामूहिक गान किया।

कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डॉ रोसमीना कुजूर द्वारा किया गया। वंदे मातरम सामूहिक गान में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यालय व महाविद्यालय के शताधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!