Deprecated: ltrim(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/araasamachar/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4496
"> पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर चोट पहुंचाने वाले 03 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक सहित कुल 04 गिरफ्तार – ARAA News
Advertisement

पुरानी रंजिश में चाकू से हमला कर चोट पहुंचाने वाले 03 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक सहित कुल 04 गिरफ्तार

समाचार शेयर करें

 

आरा समाचार रायपुर प्रार्थी मोह० अली असगर ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 10.01.2026 की रात्रि 10ः40 बजे अपने घर राजातालाब जाने हेतु मौदहापारा गरीब नवाज दवाखाना के सामने गाडी का इंतजार कर रहा था, उसी समय कल्लू गैरेज के पास रहने वाले अयान कुरैशी, फरहान कुरैशी, भोंदा एवं एक अन्य प्रार्थी के पास आकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच करते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखें किसी धारदार चाकू जैसे वस्तु से मारकर प्रार्थी को चोट पहुंचाये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 10/26 धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी की गई। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए प्रकरण के आरोपी अयान कुरैशी उर्फ बीटी, मोह० फरहान कुरैशी, अब्दुल नवाज आमिर उर्फ भोंदा एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक सहित कुल 04 को गिरफ्तार किया। आरोपियों/अपचारी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार*

*01. अयान कुरैशी उर्फ बीटी पिता शरीफ कुरैशी उम्र 18 वर्ष 04 माह निवासी सतीश किराना स्टोर्स के पास मौदहापारा थाना मौदहापारा जिला रायपुर।*

*02. मोह० फरहान कुरैशी पिता मोह० रिजवान कुरैशी उम्र 20 वर्ष निवासी सतीश किराना स्टोर्स के पास मौदहापारा थाना मौदहापारा जिला रायपुर।*

*03. अब्दुल नवाज आमिर उर्फ भोंदा पिता अब्दुल लतीफ उम्र 19 वर्ष निवासी सतीश किराना स्टोर्स के पास मौदहापारा थाना मौदहापारा जिला रायपुर।*

*04. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!